संदेश

जुलाई, 2025 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

गाजियाबाद में बड़ा खुलासा: क्राइम ब्रांच के हेड इंस्पेक्टर अब्दुल रहमान सिद्दीकी सस्पेंड, धर्मांतरण गैंग से मिलीभगत का आरोप

चित्र
रिपोर्ट: खबरी भैया टीम | स्थान: गाजियाबाद/मेरठ | तारीख: 24 जुलाई 2025 उत्तर प्रदेश पुलिस महकमे में एक बार फिर सनसनीखेज मामला सामने आया है। गाजियाबाद कमिश्नरेट में तैनात क्राइम ब्रांच के हेड इंस्पेक्टर अब्दुल रहमान सिद्दीकी को निलंबित कर दिया गया है। उन पर एक अंतरराज्यीय धर्मांतरण और मनी लॉन्ड्रिंग रैकेट को संरक्षण देने का गंभीर आरोप है।  क्यों हुई कार्रवाई? सूत्रों के मुताबिक, यह कार्रवाई मेरठ पुलिस की गोपनीय रिपोर्ट के आधार पर हुई। रिपोर्ट में कहा गया है कि इंस्पेक्टर सिद्दीकी ने धर्मांतरण और विदेशी फंडिंग से जुड़े आरोपी छांगुर बाबा गैंग की मदद की थी। इसके बाद गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर जे. रविंदर गौड़ ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उन्हें सस्पेंड कर दिया।  क्या है मामला? साल 2019 का एक दर्दनाक प्रकरण मेरठ के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में रहने वाली एक हिंदू युवती के साथ मुस्लिम युवक द्वारा कथित रूप से धर्मांतरण कराया गया। आरोप है कि युवती के साथ मारपीट की गई, उसके शरीर को सिगरेट से जलाया गया और जबरन मजहब बदलवाया गया। पीड़ित परिवार की गुहार पर भी नहीं हुई सुनवा...
https://www.facebook.com/share/p/1B1Md6cSC8/

पटना के पारस अस्पताल में गैंगस्टर चंदन मिश्रा की सरेआम हत्या, चिराग पासवान बोले – "बिहार में कानून-व्यवस्था ICU में है"

पटना, राजधानी पटना के हाईप्रोफाइल पारस अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए अपराधियों ने दिनदहाड़े गैंगस्टर चंदन मिश्रा की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी। अस्पताल के भीतर हुई इस सनसनीखेज वारदात से पूरे शहर में हड़कंप मच गया है। इस हत्याकांड ने न सिर्फ पुलिस-प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं, बल्कि यह भी साफ कर दिया है कि अपराधियों के हौसले बिहार में किस कदर बुलंद हैं। घटना के बाद लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने राज्य सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा: "बिहार में कानून-व्यवस्था आज एक गंभीर चिंता का विषय बन गई है। प्रतिदिन हत्याएं हो रही हैं, अपराधियों का मनोबल आसमान पर है। पुलिस-प्रशासन की कार्यशैली समझ से परे है।" अस्पताल के अंदर गोली चलने की घटना ने आम जनता की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। सवाल उठ रहे हैं कि आखिर किस तरह अपराधी एक अस्पताल जैसी सुरक्षित जगह में भी घुसकर हत्या को अंजाम दे देते हैं और फरार हो जाते हैं। चंदन मिश्रा को लेकर कहा जा रहा...

जातीय राजनीति की चिंगारी और भाजपा की किरकिरी

चित्र
वाराणसी, छितौना गांव की घटना ने एक बार फिर दिखा दिया है कि सत्ता की भूख और जातीय समीकरण जब मिलते हैं, तो कानून-व्यवस्था धूल में मिल जाती है। खेत में जानवर घुसने से शुरू हुआ मामूली विवाद कैसे एक बड़े जातीय संघर्ष में बदल गया, इसका ताजा उदाहरण वाराणसी में सामने आया है। भाजपा ने ओमप्रकाश राजभर के विकल्प के रूप में अनिल राजभर को मंत्री बनाकर जो "राजनीतिक संतुलन" साधने की कोशिश की थी, वही अब उसके गले की हड्डी बनता नजर आ रहा है। मंत्री अनिल राजभर ने इस मामले में जिस तरह हस्तक्षेप कर अपने स्वजातीय पक्ष पर कार्रवाई रुकवाई और भाजपा के ही बूथ अध्यक्ष संजय सिंह पर एफआईआर दर्ज करवाई, उसने सत्ता की हकीकत को उजागर कर दिया। मामला यहीं नहीं थमा। वीडियो में मंत्री के बेटे अरविंद राजभर के समर्थक जिस तरह गाली-गलौज और समुदाय विशेष के खिलाफ जहर उगलते नजर आए, उसने आग में घी का काम किया। इतने गंभीर वीडियो सामने आने के बाद भी प्रशासन की चुप्पी न केवल संदिग्ध है, बल्कि यह दर्शाती है कि पुलिस किस हद तक राजनीतिक दबाव में घुटनों के बल बैठ चुकी है। इस पूरे घटनाक्रम में भाजपा और यो...

बाहुबली की अवैध जमीन पर CM योगी ने बना दिया गरीबों का आशियाना

चित्र
कभी इस जगह पर माफ़िया मुख्तार अंसारी की आलीशान कोठियां हुआ करती थीं। यहां मुख्तार के बेटे अब्बास और उमर अपनी रंगीन रातें बिताते थे। लेकिन अब यहां आम जनता रहेगी, गरीबों का चूल्हा जलेगा। योगी सरकार पूरी तरह एक्शन मोड में है। लखनऊ के डालीबाग इलाके में मुख्तार अंसारी की अवैध जमीन पर बने प्रधानमंत्री आवास योजना के फ्लैटों का जल्द ही एलडीए (लखनऊ विकास प्राधिकरण) आवंटन करेगा। अगस्त में इनके लिए पंजीकरण खोला जाएगा। दरअसल, डालीबाग में मुख्तार अंसारी ने अवैध कब्जा कर आलीशान बिल्डिंग खड़ी कर दी थी, जो उसके बेटों के नाम पर थी। वर्ष 2020 में एलडीए ने इस बिल्डिंग को ध्वस्त कर दिया और जमीन सरकार के कब्जे में ले ली। यह जमीन निष्क्रांत संपत्ति (वो संपत्तियां, जिनके मालिक 8 मार्च 1954 के बाद पाकिस्तान चले गए और जो अब सरकारी मानी जाती हैं) के अंतर्गत आती थी। इसी जमीन पर एलडीए ने करीब दो साल पहले प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 72 फ्लैटों का निर्माण कराया। 2321 वर्गमीटर में बने ये G+3 मंजिला फ्लैट अब गरीबों और जरूरतमंदों को दिए जाएंगे। योगी सरकार ने बाहुबली की अवैध संपत्ति पर गरीबों का घ...

"लव जिहाद" पर बड़ा खुलासा: बलरामपुर से ATS ने पकड़ा मास्टरमाइंड, हिंदू लड़कियों को इस्लाम कबूल कराने पर लाखों का सौदा!

चित्र
उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले से एक बड़ा मामला सामने आया है जिसने तथाकथित "लव जिहाद" के पूरे नेटवर्क की पोल खोल दी है। ATS ने बलरामपुर निवासी छांगूर ऊर्फ जमालुद्दीन को गिरफ्तार किया है, और प्रारंभिक पूछताछ में चौकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। ATS के मुताबिक, जमालुद्दीन का मकसद अलग-अलग जाति की हिंदू लड़कियों को इस्लाम कबूल कराना था। इसके लिए अलग-अलग कैटेगरी में मोटी रकम दी जाती थी। ब्राह्मण, सिख और क्षत्रिय लड़कियों को इस्लाम में लाने पर 15–16 लाख रुपये दिए जाते थे। पिछड़ी जाति की लड़कियों पर 10–12 लाख रुपये। अन्य जातियों की लड़कियों को धर्मांतरण कराने पर 8–10 लाख रुपये दिए जाते थे। इतना ही नहीं, ATS की जांच में यह भी सामने आया है कि इस गिरोह के सदस्य करीब 40 बार इस्लामिक देशों की यात्राएं कर चुके हैं। जांच में यह भी पता चला कि इस नेटवर्क ने 40 से ज्यादा बैंक खातों का इस्तेमाल किया, जिनमें करीब 100 करोड़ रुपये का लेनदेन हुआ है। ये खाते गिरोह के सदस्यों और अलग-अलग संगठनों के नाम पर खोले गए थे। प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि यह पैसा विदेशी फंडिंग और कट्टरप...

आधा लखनऊ बीबीडी ग्रुप का? अब बेनामी संपत्तियों का सच आया सामने!

चित्र
लखनऊ में बीबीडी ग्रुप की बेशुमार संपत्तियों की चर्चा हमेशा से रही है। कहा जाता है, "आधा लखनऊ बीबीडी ग्रुप का है" — और शायद यह बात पूरी तरह गलत भी नहीं है। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि बीबीडी ग्रुप के पास सैकड़ों करोड़ रुपये की बेनामी संपत्तियां भी हैं। सूत्रों के मुताबिक, ये संपत्तियां बीबीडी ग्रुप ने अपने ही ग़रीब कर्मचारियों के नाम पर खरीदी थीं। इनमें से कई कर्मचारी दलित समुदाय से आते हैं, और हैरानी की बात यह है कि इन कर्मचारियों को खुद नहीं पता कि उनके नाम पर 50 लाख, एक करोड़ या पाँच करोड़ रुपये की संपत्तियां खरीदी गई हैं। आयकर विभाग को काफी समय से इस पूरे खेल की भनक थी। जैसे ही बीबीडी ग्रुप को आयकर विभाग की जांच की खबर लगी, उन्होंने तेजी से संपत्तियां बेचना भी शुरू कर दिया। बीते दिनों आयकर विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 100 करोड़ रुपये की बेनामी संपत्तियों को जब्त कर लिया है। सूत्र बताते हैं कि ग्रुप की और भी कई संपत्तियां जांच के दायरे में हैं। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में और कई खुलासे हो सकते हैं। आयकर विभाग की यह कार्रवाई फिलहाल जारी ...

प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की कोशिश, महिला और प्रेमी गिरफ्तार

चित्र
उत्तर प्रदेश के संभल ज़िले से एक सनसनीखेज़ मामला सामने आया है। यहाँ रहने वाली नैना शर्मा ने अपने प्रेमी आशीष मिश्रा के साथ मिलकर अपने ही पति की हत्या की कोशिश की। जानकारी के मुताबिक, नैना शर्मा की शादी करीब 7 साल पहले गोपाल मिश्रा से हुई थी। इस दंपति के दो छोटे बच्चे भी हैं। पुलिस जांच में सामने आया कि नैना का आशीष मिश्रा नाम के युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। आरोप है कि नैना ने पहले अपने पति और बच्चों के दूध में ज़हर मिलाकर उन्हें मारने की साज़िश रची। हालांकि, गोपाल को शक हो गया और उसने दूध पीने से इनकार कर दिया। इसके बाद, देर रात जब गोपाल मिश्रा सो रहा था, तब नैना ने तकिए से उसका मुँह दबाने की कोशिश की। इसी दौरान आशीष मिश्रा ने गोपाल पर चाकू से हमला भी कर दिया। गनीमत रही कि गोपाल किसी तरह अपनी जान बचाने में कामयाब रहा और तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नैना शर्मा और उसके प्रेमी आशीष मिश्रा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।