धनंजय सिंह: जौनपुर की राजनीति का 'भौकाल' चेहरा
खबरी भैया ऑफिशल, जौनपुर| जौनपुर की सियासत में अगर किसी नाम का सबसे ज़्यादा चर्चा होता है, तो वो है धनंजय सिंह । दो बार विधायक और एक बार सांसद रह चुके धनंजय सिंह न सिर्फ़ राजनीतिक रूप से मज़बूत हैं, बल्कि आम जनता के बीच भी उनकी पकड़ कमाल की है। काम के साथ लोकप्रियता भी धनंजय सिंह उन गिने-चुने नेताओं में से हैं जो जनता की बात सुनते भी हैं और उसका जवाब भी देते हैं । शुरुआती समय में उन्होंने कई ज़मीनी मुद्दों पर काम भी किया है और उनके समर्थक आज भी उन्हें “काम दिखाने वाला नेता” मानते हैं। श्री कला रेड्डी: जिला पंचायत की ताकत उनकी पत्नी श्री कला रेड्डी इस समय जौनपुर की जिला पंचायत अध्यक्ष हैं, जो यह दर्शाता है कि परिवार की पकड़ राजनीति में लगातार बनी हुई है। पंचायत से लेकर संसद तक उनकी पकड़ को नज़रअंदाज़ नहीं किया जा सकता। रील्स और रुतबा अब की राजनीति में सोशल मीडिया का प्रभाव बढ़ा है और धनंजय सिंह इसमें पीछे नहीं हैं। रील्स का ज़माना है और वह भी रील लाइफ में काफी मस्त रहते हैं । समर्थक उनके हर रील को 'भौकाल' मानकर शेयर करते हैं। यही वजह है कि वो सोशल मीडिया पर भी एक चर्...