प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की कोशिश, महिला और प्रेमी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के संभल ज़िले से एक सनसनीखेज़ मामला सामने आया है। यहाँ रहने वाली नैना शर्मा ने अपने प्रेमी आशीष मिश्रा के साथ मिलकर अपने ही पति की हत्या की कोशिश की।

जानकारी के मुताबिक, नैना शर्मा की शादी करीब 7 साल पहले गोपाल मिश्रा से हुई थी। इस दंपति के दो छोटे बच्चे भी हैं।

पुलिस जांच में सामने आया कि नैना का आशीष मिश्रा नाम के युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। आरोप है कि नैना ने पहले अपने पति और बच्चों के दूध में ज़हर मिलाकर उन्हें मारने की साज़िश रची। हालांकि, गोपाल को शक हो गया और उसने दूध पीने से इनकार कर दिया।

इसके बाद, देर रात जब गोपाल मिश्रा सो रहा था, तब नैना ने तकिए से उसका मुँह दबाने की कोशिश की। इसी दौरान आशीष मिश्रा ने गोपाल पर चाकू से हमला भी कर दिया।

गनीमत रही कि गोपाल किसी तरह अपनी जान बचाने में कामयाब रहा और तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नैना शर्मा और उसके प्रेमी आशीष मिश्रा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

वनटांगिया मजदूरों के बीच मनाई जाने वाली योगी आदित्यनाथ जी की दीपावली

RTI से बड़ा खुलासा! केदारनाथ-बदरीनाथ के चढ़ावे के पैसे से VIP मेहमाननवाजी?

लोलार्क कुण्ड स्नान : आस्था और विश्वास की जीवंत तस्वीर