"लव जिहाद" पर बड़ा खुलासा: बलरामपुर से ATS ने पकड़ा मास्टरमाइंड, हिंदू लड़कियों को इस्लाम कबूल कराने पर लाखों का सौदा!


उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले से एक बड़ा मामला सामने आया है जिसने तथाकथित "लव जिहाद" के पूरे नेटवर्क की पोल खोल दी है। ATS ने बलरामपुर निवासी छांगूर ऊर्फ जमालुद्दीन को गिरफ्तार किया है, और प्रारंभिक पूछताछ में चौकाने वाले तथ्य सामने आए हैं।

ATS के मुताबिक, जमालुद्दीन का मकसद अलग-अलग जाति की हिंदू लड़कियों को इस्लाम कबूल कराना था। इसके लिए अलग-अलग कैटेगरी में मोटी रकम दी जाती थी।

ब्राह्मण, सिख और क्षत्रिय लड़कियों को इस्लाम में लाने पर 15–16 लाख रुपये दिए जाते थे।
पिछड़ी जाति की लड़कियों पर 10–12 लाख रुपये।

अन्य जातियों की लड़कियों को धर्मांतरण कराने पर 8–10 लाख रुपये दिए जाते थे।

इतना ही नहीं, ATS की जांच में यह भी सामने आया है कि इस गिरोह के सदस्य करीब 40 बार इस्लामिक देशों की यात्राएं कर चुके हैं। जांच में यह भी पता चला कि इस नेटवर्क ने 40 से ज्यादा बैंक खातों का इस्तेमाल किया, जिनमें करीब 100 करोड़ रुपये का लेनदेन हुआ है।

ये खाते गिरोह के सदस्यों और अलग-अलग संगठनों के नाम पर खोले गए थे। प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि यह पैसा विदेशी फंडिंग और कट्टरपंथी संगठनों से जुड़ा हो सकता है।

ATS अभी इस मामले में आगे की गहन जांच कर रही है। जमालुद्दीन से पूछताछ जारी है और इसमें और भी कई बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

वनटांगिया मजदूरों के बीच मनाई जाने वाली योगी आदित्यनाथ जी की दीपावली

RTI से बड़ा खुलासा! केदारनाथ-बदरीनाथ के चढ़ावे के पैसे से VIP मेहमाननवाजी?

लोलार्क कुण्ड स्नान : आस्था और विश्वास की जीवंत तस्वीर