IPL का 'दिल्ली दरबार' उजड़ गया!
खबरी भैया |
IPL 2025 स्पेशल रिपोर्ट
मुंबई ने किया 'दरबार' पर कब्ज़ा, दिल्ली की IPL कहानी हुई खत्म!
भइया, IPL में कोई भी टीम पक्की नहीं, और कल के मैच ने फिर साबित कर दिया कि ये खेल है अनिश्चितताओं का। दिल्ली कैपिटल्स का शानदार सीज़न कुछ दिनों पहले तक सबको प्लेऑफ का सपना दिखा रहा था, लेकिन मुंबई इंडियंस ने ऐसा धक्का मारा कि सारा 'दरबार' उजड़ गया!
मैच की बात करें तो –
पहले बल्लेबाज़ी करते हुए मुंबई ने 180 रन ठोक दिए। सूर्यकुमार यादव का बल्ला ऐसे बोला जैसे पूरी दिल्ली पर सूरज चढ़ गया हो – 73 रन (43 गेंद) की शानदार पारी। और फिर नमन धीर ने अंत में 24 रन जड़ दिए, मतलब कमर कस ली मुंबई ने।
अब आया दिल्ली का नंबर...
लेकिन
बल्ले से ज़्यादा विकेटों की गूंज सुनाई दी। जसप्रीत बुमराह और मिचेल सैंटनर ने ऐसी तगड़ी गेंदबाज़ी की कि दिल्ली के शेर बल्ला घुमाने से पहले ही पवेलियन में पहुंचने लगे। पूरी टीम 121 रन पर ढेर। न कोई टिक पाया, न कोई चला।
सीज़न का मोड़:
दिल्ली ने शुरुआत में 4 मैच जीतकर खूब तालियां बटोरी थीं। लेकिन जैसे IPL में होता है – फॉर्म गया तो सब गया। अब दिल्ली बाहर और मुंबई प्लेऑफ में कूद पड़ा है।
---
खबरी भैया कहता है:
"IPL है साहब, यहां हर मैच में तख़्त पलटता है! जो आज राजा है, वो कल मैदान से बाहर बैठा होता है! दिल्ली दरबार उजड़ा... अब देखना ये है – मुंबई आगे क्या गुल खिलाएगी!"
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें