संदेश

जून, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

RTI से बड़ा खुलासा! केदारनाथ-बदरीनाथ के चढ़ावे के पैसे से VIP मेहमाननवाजी?

सूचना के अधिकार (RTI) से प्राप्त दस्तावेजों के आधार पर सामाजिक कार्यकर्ता और अधिवक्ता विकेश सिंह नेगी ने गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) ने श्रद्धालुओं के दान और चढ़ावे के पैसे से राजनीतिक और वीआईपी मेहमानों के आवास, भोजन और हेलीकॉप्टर यात्रा पर लाखों रुपये खर्च किए। आरोपों के अनुसार: ▪️ मंत्री गणेश जोशी की पुत्री के आवास-भोजन पर ₹60 हजार खर्च। ▪️ विधायक आशा नौटियाल के नाम पर ₹37,500। ▪️ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई पंकज मोदी के आवास पर ₹22 हजार। ▪️ RSS नेताओं और भाजपा पदाधिकारियों के आवास-भोजन पर भी हजारों रुपये खर्च किए गए। ▪️ कई अतिथियों के हेलीकॉप्टर टिकटों का भुगतान भी मंदिर कोष से किए जाने का दावा। विकेश सिंह नेगी का कहना है कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़े धामों के चढ़ावे का उपयोग केवल धार्मिक और जनहित कार्यों में होना चाहिए। उन्होंने पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, इन आरोपों पर संबंधित पक्षों की आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आना बाकी है। जांच या सरकारी पुष्टि के बाद ही आरोपों की पूरी ...

प्रयागराज में सनसनी: एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या, घर से मिला रहस्यमयी संदेश

 प्रयागराज के साउथ मलाका इलाके में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या से हड़कंप मच गया। मृतकों में पति-पत्नी, बेटा और बेटी शामिल हैं। मंगलवार दोपहर घर से तेज बदबू आने पर पड़ोसियों को शक हुआ। कई बार आवाज लगाने के बावजूद कोई जवाब नहीं मिला, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने गेट तोड़कर घर में प्रवेश किया तो अंदर का दृश्य देखकर सभी स्तब्ध रह गए। बेड पर वीरेंद्र कुमार वैश्य (70), उनकी पत्नी अनीता (65) और बेटी मीनाक्षी (40) के शव पड़े मिले, जबकि बेटे अभिषेक (38) का शव घर के ग्राउंड फ्लोर पर बनी दुकान में मिला। चारों के सिर पर गहरे चोट के निशान पाए गए हैं और घटनास्थल पर खून सूख चुका था, जिससे आशंका है कि हत्या कुछ समय पहले की गई थी। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि जिस कमरे में तीन शव मिले, वहां एक बोर्ड पर लिखा था- "बंटी, बबली और बहू ने मारा।" वहीं दुकान और घर दोनों बाहर से बंद मिले तथा उन पर ताला लगा हुआ था। पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। बोर्ड पर लिखे संदेश और बंद घर की परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस हर एंगल से जांच कर र...