आधा लखनऊ बीबीडी ग्रुप का? अब बेनामी संपत्तियों का सच आया सामने!

लखनऊ में बीबीडी ग्रुप की बेशुमार संपत्तियों की चर्चा हमेशा से रही है। कहा जाता है, "आधा लखनऊ बीबीडी ग्रुप का है" — और शायद यह बात पूरी तरह गलत भी नहीं है।

लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि बीबीडी ग्रुप के पास सैकड़ों करोड़ रुपये की बेनामी संपत्तियां भी हैं। सूत्रों के मुताबिक, ये संपत्तियां बीबीडी ग्रुप ने अपने ही ग़रीब कर्मचारियों के नाम पर खरीदी थीं। इनमें से कई कर्मचारी दलित समुदाय से आते हैं, और हैरानी की बात यह है कि इन कर्मचारियों को खुद नहीं पता कि उनके नाम पर 50 लाख, एक करोड़ या पाँच करोड़ रुपये की संपत्तियां खरीदी गई हैं।

आयकर विभाग को काफी समय से इस पूरे खेल की भनक थी। जैसे ही बीबीडी ग्रुप को आयकर विभाग की जांच की खबर लगी, उन्होंने तेजी से संपत्तियां बेचना भी शुरू कर दिया।

बीते दिनों आयकर विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 100 करोड़ रुपये की बेनामी संपत्तियों को जब्त कर लिया है। सूत्र बताते हैं कि ग्रुप की और भी कई संपत्तियां जांच के दायरे में हैं। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में और कई खुलासे हो सकते हैं।

आयकर विभाग की यह कार्रवाई फिलहाल जारी है। अगर विभाग की जांच पूरी तरह से आगे बढ़ी तो लखनऊ में भ्रष्टाचार और बेनामी संपत्तियों का सबसे बड़ा नेटवर्क बेनकाब हो सकता है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

वनटांगिया मजदूरों के बीच मनाई जाने वाली योगी आदित्यनाथ जी की दीपावली

RTI से बड़ा खुलासा! केदारनाथ-बदरीनाथ के चढ़ावे के पैसे से VIP मेहमाननवाजी?

लोलार्क कुण्ड स्नान : आस्था और विश्वास की जीवंत तस्वीर