बाहुबली की अवैध जमीन पर CM योगी ने बना दिया गरीबों का आशियाना
कभी इस जगह पर माफ़िया मुख्तार अंसारी की आलीशान कोठियां हुआ करती थीं। यहां मुख्तार के बेटे अब्बास और उमर अपनी रंगीन रातें बिताते थे। लेकिन अब यहां आम जनता रहेगी, गरीबों का चूल्हा जलेगा।
योगी सरकार पूरी तरह एक्शन मोड में है। लखनऊ के डालीबाग इलाके में मुख्तार अंसारी की अवैध जमीन पर बने प्रधानमंत्री आवास योजना के फ्लैटों का जल्द ही एलडीए (लखनऊ विकास प्राधिकरण) आवंटन करेगा। अगस्त में इनके लिए पंजीकरण खोला जाएगा।
दरअसल, डालीबाग में मुख्तार अंसारी ने अवैध कब्जा कर आलीशान बिल्डिंग खड़ी कर दी थी, जो उसके बेटों के नाम पर थी। वर्ष 2020 में एलडीए ने इस बिल्डिंग को ध्वस्त कर दिया और जमीन सरकार के कब्जे में ले ली।
यह जमीन निष्क्रांत संपत्ति (वो संपत्तियां, जिनके मालिक 8 मार्च 1954 के बाद पाकिस्तान चले गए और जो अब सरकारी मानी जाती हैं) के अंतर्गत आती थी। इसी जमीन पर एलडीए ने करीब दो साल पहले प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 72 फ्लैटों का निर्माण कराया।
2321 वर्गमीटर में बने ये G+3 मंजिला फ्लैट अब गरीबों और जरूरतमंदों को दिए जाएंगे। योगी सरकार ने बाहुबली की अवैध संपत्ति पर गरीबों का घर बनाकर एक कड़ा संदेश दिया है — अब माफिया राज नहीं, गरीबों का राज होगा!
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें