प्रयागराज में सनसनी: एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या, घर से मिला रहस्यमयी संदेश



 प्रयागराज के साउथ मलाका इलाके में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या से हड़कंप मच गया। मृतकों में पति-पत्नी, बेटा और बेटी शामिल हैं।
मंगलवार दोपहर घर से तेज बदबू आने पर पड़ोसियों को शक हुआ। कई बार आवाज लगाने के बावजूद कोई जवाब नहीं मिला, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने गेट तोड़कर घर में प्रवेश किया तो अंदर का दृश्य देखकर सभी स्तब्ध रह गए।
बेड पर वीरेंद्र कुमार वैश्य (70), उनकी पत्नी अनीता (65) और बेटी मीनाक्षी (40) के शव पड़े मिले, जबकि बेटे अभिषेक (38) का शव घर के ग्राउंड फ्लोर पर बनी दुकान में मिला। चारों के सिर पर गहरे चोट के निशान पाए गए हैं और घटनास्थल पर खून सूख चुका था, जिससे आशंका है कि हत्या कुछ समय पहले की गई थी।
सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि जिस कमरे में तीन शव मिले, वहां एक बोर्ड पर लिखा था- "बंटी, बबली और बहू ने मारा।" वहीं दुकान और घर दोनों बाहर से बंद मिले तथा उन पर ताला लगा हुआ था।
पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। बोर्ड पर लिखे संदेश और बंद घर की परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।
फिलहाल यह मामला हत्या, पारिवारिक विवाद या किसी साजिश से जुड़ा है, इसका खुलासा जांच और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

वनटांगिया मजदूरों के बीच मनाई जाने वाली योगी आदित्यनाथ जी की दीपावली

RTI से बड़ा खुलासा! केदारनाथ-बदरीनाथ के चढ़ावे के पैसे से VIP मेहमाननवाजी?

लोलार्क कुण्ड स्नान : आस्था और विश्वास की जीवंत तस्वीर