RTI से बड़ा खुलासा! केदारनाथ-बदरीनाथ के चढ़ावे के पैसे से VIP मेहमाननवाजी?
सूचना के अधिकार (RTI) से प्राप्त दस्तावेजों के आधार पर सामाजिक कार्यकर्ता और अधिवक्ता विकेश सिंह नेगी ने गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) ने श्रद्धालुओं के दान और चढ़ावे के पैसे से राजनीतिक और वीआईपी मेहमानों के आवास, भोजन और हेलीकॉप्टर यात्रा पर लाखों रुपये खर्च किए।
आरोपों के अनुसार: ▪️ मंत्री गणेश जोशी की पुत्री के आवास-भोजन पर ₹60 हजार खर्च।
▪️ विधायक आशा नौटियाल के नाम पर ₹37,500।
▪️ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई पंकज मोदी के आवास पर ₹22 हजार।
▪️ RSS नेताओं और भाजपा पदाधिकारियों के आवास-भोजन पर भी हजारों रुपये खर्च किए गए।
▪️ कई अतिथियों के हेलीकॉप्टर टिकटों का भुगतान भी मंदिर कोष से किए जाने का दावा।
विकेश सिंह नेगी का कहना है कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़े धामों के चढ़ावे का उपयोग केवल धार्मिक और जनहित कार्यों में होना चाहिए। उन्होंने पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
हालांकि, इन आरोपों पर संबंधित पक्षों की आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आना बाकी है। जांच या सरकारी पुष्टि के बाद ही आरोपों की पूरी सच्चाई स्पष्ट हो सकेगी।
#Kedarnath #Badrinath #RTI #BKTC #Uttarakhand #KedarnathTemple #BadrinathTemple #BreakingNews #KhabariBhaiya #UttarakhandNews
जांच होनी चाहिए यह वीआईपी कल्चर खत्म होना चाहिए
जवाब देंहटाएं