शहजाद बना ‘इंस्पेक्टर साहब’… इकरा से ब्याह रचाया… अब बरेली जेल में बस्ता खोल रहा है!

 बरेली, उत्तर प्रदेश | खबरी भैया ऑफिशल 

ये कहानी है शहजाद की… मोहब्बत में डूबे एक बेरोजगार नौजवान की… जो अफसर तो नहीं बन सका, मगर अफसर बनकर धोखा ज़रूर दे बैठा।

शहजाद, जो B.Com पास है, मोहल्ले की लड़की इकरा से प्यार करता था। इकरा के घरवालों की शर्त थी – "सरकारी अफसर दामाद चाहिए।"

अब क्या करता बेचारा शहजाद… कोचिंग नहीं, यूट्यूब से ही CGL और दरोगा भर्ती की तैयारी में जुट गया। फॉर्म भरा, एग्जाम दिया… लेकिन पास न हो सका।

लेकिन तभी उसके हाथ एक फर्ज़ी मौका लग गया — CGL लिस्ट में 2643वें नंबर पर एक नाम था: शहजाद अंसारी। नाम मिलते ही इसने खुद को GST इंस्पेक्टर मान लिया।

👉 मिठाई बंटवाई
👉 दोस्तों को पार्टी दी
👉 लोकल मीडिया में इंटरव्यू छपवा लिया
👉 यहां तक कि पुलिस वर्दी खरीदकर, फर्जी आईडी भी बनवा ली!

इकरा के घरवालों को लगा दामाद सरकारी अफसर है — शादी कर दी गई। लेकिन शादी के बाद न कोई जॉइनिंग, न ऑफिस। और ऊपर से घर में रुपये-पैसे की तंगी शुरू हो गई।

तब जाकर परिवार को शक हुआ। पुलिस ने जब जांच की, तो पूरा मामला खुल गया।
न नौकरी, न जॉइनिंग, न अफसर – निकला बस एक धोखेबाज़ लड़का।

अब GST इंस्पेक्टर बनकर शादी रचाने वाला शहजाद,
बरेली की जेल में बंद है।


🟨 खबरी भैया की राय:
सरकारी नौकरी को शादी की गारंटी बनाना और मोहब्बत के नाम पर फर्ज़ीवाड़ा करना — दोनों ही समाज के लिए खतरनाक हैं। अफसर बनना सपना है, लेकिन फर्ज़ी अफसर बनना अपराध है।

✍️ खबरी भैया ऑफ़िशल | Jaunpur se report




टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

वनटांगिया मजदूरों के बीच मनाई जाने वाली योगी आदित्यनाथ जी की दीपावली

RTI से बड़ा खुलासा! केदारनाथ-बदरीनाथ के चढ़ावे के पैसे से VIP मेहमाननवाजी?

लोलार्क कुण्ड स्नान : आस्था और विश्वास की जीवंत तस्वीर