पहली पत्नी से तलाक हुआ नहीं… और भइया ने कर दिया प्यार का इजहार!

बिहार की सियासत के सबसे फिल्मी किरदार तेज प्रताप यादव फिर से सुर्खियों में हैं। वजह? मोहब्बत! जी हां, अभी पहली पत्नी ऐश्वर्या राय से तलाक हुआ नहीं, और तेज भइया ने एक नई प्रेम कहानी दुनिया के सामने रख दी।

फोटो के साथ पोस्ट डाल दिए, बोल दिए – “हम 12 साल से प्यार में हैं…”
अब मामला कोर्ट में पेंडिंग है और इधर सोशल मीडिया पे पोस्टिंग चालू है!

जैसे ही बवाल उठा, तेज भइया को समझ आ गया कि बात हाथ से निकल रही है। फिर क्या… झट से कह दिए – “भाइयो-बहनों, पोस्ट तो AI ने बना दिया था!”

अरे भइया!
जब मामला कोर्ट में हो तो इश्क-वाला पोस्ट थोड़ा सोच-समझ के करो ना!

अब देखिए, विपक्षी पार्टी हाथ मल रही होगी…
और जज साहब अगर ये पोस्ट देख लिए, तो पूछ सकते हैं – “AI को भी मोहब्बत हो गई क्या?”


#तेजप्रताप #राजनीति_में_प्यार #AI_वाला_इश्क #खबरीभैया

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

वनटांगिया मजदूरों के बीच मनाई जाने वाली योगी आदित्यनाथ जी की दीपावली

RTI से बड़ा खुलासा! केदारनाथ-बदरीनाथ के चढ़ावे के पैसे से VIP मेहमाननवाजी?

लोलार्क कुण्ड स्नान : आस्था और विश्वास की जीवंत तस्वीर