सांप नहीं, साज़िश थी ये मौत: मेरठ में पत्नी ने प्रेमी संग रची ऐसी चाल, जिसे सुनकर रूह कांप जाए— By खबरी भैया



   मेरठ की एक सुबह आम तो थी, लेकिन एक घर की चारदीवारी में वो खेल चल रहा था, जिसकी पटकथा रात को ही लिखी जा चुकी थी।

जिस घर में सुबह चाय की महक फैलनी चाहिए थी, वहां मातम पसरा था।
एक युवक की लाश पलंग पर पड़ी थी… हाथ के नीचे एक जिंदा सांप फुंकार मार रहा था… और शरीर पर जगह-जगह सर्पदंश के निशान।

परिजन समझे—सांप ने डस लिया होगा। किस्मत खराब थी, जो सोते-सोते मौत आई।
लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट ने जो राज खोला, उसने सबका ज़मीर हिला दिया।

रिपोर्ट कहती है—युवक की मौत दम घुटने से हुई है। यानी उसकी सांसें छीनी गई थीं, ज़हर से नहीं… बल्कि इंसानी साज़िश से।

और जब पुलिस ने पत्नी से कड़ाई से सवाल किए, तो हकीकत किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं निकली।
महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पहले पति का गला घोंटा… फिर उसकी लाश के नीचे एक ज़िंदा सांप दबा दिया।
उम्मीद थी कि जब लाश मिलेगी, तो सांप को दोषी ठहराया जाएगा… और वो दोनों बच जाएंगे।

और प्लान लगभग काम कर ही गया था, अगर पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट ने पोल न खोल दी होती।

अब दोनों आरोपी सलाखों के पीछे हैं। लेकिन सवाल ये है—क्या किसी के दिल में इतनी नफरत भर सकती है, कि वो उसके लिए ऐसी खौफनाक साजिश रच दे?

क्या प्यार का दूसरा नाम अब धोखा, झूठ और कत्ल हो चुका है?

खबरी भैया कहता है—
जब रिश्तों में वफा की जगह साजिशें लेने लगें, तो सिर्फ दिल नहीं टूटते… जानें भी जाती हैं।
ये मेरठ की कहानी नहीं, पूरे समाज के लिए एक चेतावनी है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

वनटांगिया मजदूरों के बीच मनाई जाने वाली योगी आदित्यनाथ जी की दीपावली

RTI से बड़ा खुलासा! केदारनाथ-बदरीनाथ के चढ़ावे के पैसे से VIP मेहमाननवाजी?

लोलार्क कुण्ड स्नान : आस्था और विश्वास की जीवंत तस्वीर