पहलगाम आतंकी हमले में शहीद पर्यटक को दी गई श्रद्धांजलि

राष्ट्रवादी नौजवान सभा के बैनर तले आयोजित हुआ मौन श्रद्धांजलि कार्यक्रम जौनपुर। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए पर्यटक को श्रद्धांजलि देने के लिए राष्ट्रवादी नौजवान सभा के तत्वावधान में एक शोकसभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कैंडल मार्च के साथ मौन श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर पिंकू सिंह और राष्ट्रवादी नौजवान सभा के अध्यक्ष श्री नवीन सिंह सहित बड़ी संख्या में युवाओं की उपस्थिति रही। सभा में उपस्थित सभी लोगों ने आतंकवाद की निंदा करते हुए एक स्वर में कहा कि इस तरह के कायराना हमले देश की आत्मा को नहीं डिगा सकते। शहीदों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी।

टिप्पणियाँ